Hai..sir..

Deepak
On Jun 9, 2016 4:18 PM, "Shreenivas Naik" <
shreenivasnaik.hindi.vo...@gmail.com> wrote:

> [6/9, 4:16 PM] 😊: प्रबंध काव्य
>
> काव्य के भेद दो प्रकार से किए गए हैं–
>
> स्वरूप के अनुसार काव्य के भेद
> शैली के अनुसार काव्य के भेद
>
> स्वरूप के आधार पर काव्य के दो भेद हैं -
>
> श्रव्यकाव्य
> दृष्यकाव्य।
>
> श्रव्य काव्य- जिस काव्य का रसास्वादन दूसरे से सुनकर या स्वयं पढ़ कर किया
> जाता है उसे श्रव्य काव्य कहते हैं। जैसे रामायण और महाभारत। श्रव्य काव्य के
> भी दो भेद होते हैं -
>
> प्रबन्ध काव्य
> मुक्तक काव्य
>
> प्रबंध काव्य-
> इसमें कोई प्रमुख कथा काव्य के आदि से अंत तक क्रमबद्ध रूप में चलती है। कथा
> का क्रम बीच में कहीं नहीं टूटता और गौण कथाएँ बीच-बीच में सहायक बन कर आती
> हैं। जैसे रामचरित मानस।
> प्रबंध काव्य के दो भेद होते हैं -
>
> महाकाव्य
> खण्डकाव्य
>
> 1- महाकाव्य इसमें किसी ऐतिहासिक या पौराणिक महापुरुष की संपूर्ण जीवन कथा का
> आद्योपांत वर्णन होता है।
> 2- खंडकाव्य इसमें किसी की संपूर्ण जीवनकथा का वर्णन न होकर केवल जीवन के
> किसी एक ही भाग का वर्णन होता है।
> [6/9, 4:16 PM] 😊: खंडकाव्य साहित्य में प्रबंध काव्य का एक रूप है। जीवन की
> किसी घटना विशेष को लेकर लिखा गया काव्य खण्डकाव्य है। "खण्ड काव्य' शब्द से
> ही स्पष्ट होता है कि इसमें मानव जीवन की किसी एक ही घटना की प्रधानता रहती
> है। जिसमें चरित नायक का जीवन सम्पूर्ण रुप में कवि को प्रभावित नहीं करता।
> कवि चरित नायक के जीवन की किसी सर्वोत्कृष्ट घटना से प्रभावित होकर जीवन के उस
> खण्ड विशेष का अपने काव्य में पूर्णतया उद्घाटन करता है।
>
> प्रबन्धात्मकता महाकाव्य एवं खण्ड काव्य दोनों में ही रहती है परंतु खण्ड
> काव्य के कथासूत्र में जीवन की अनेकरुपता नहीं होती। इसलिए इसका कथानक कहानी
> की भाँति शीघ्रतापूर्वक अन्त की ओर जाता है। महाकाव्य प्रमुख कथा केसाथ अन्य
> अनेक प्रासंगिक कथायें भी जुड़ी रहती हैं इसलिए इसका कथानक उपन्यास की भाँति
> धीरे-धीरे फलागम की ओर अग्रसर होता है। खण्डाकाव्य में केवल एक प्रमुख कथा
> रहती है, प्रासंगिक कथाओं को इसमें स्थान नहीं मिलने पाता है।
>
> संस्कृत साहित्य में इसकी जो एकमात्र परिभाषा साहित्य दर्पण में उपलब्ध है वह
> इस प्रकार है-
>
> भाषा विभाषा नियमात् काव्यं सर्गसमुत्थितम्। एकार्थप्रवणै: पद्यै:
> संधि-साग्रयवर्जितम्। खंड काव्यं भवेत् काव्यस्यैक देशानुसारि च।
>
> इस परिभाषा के अनुसार किसी भाषा या उपभाषा में सर्गबद्ध एवं एक कथा का निरूपक
> ऐसा पद्यात्मक ग्रंथ जिसमें सभी संधियां न हों वह खंडकाव्य है। वह महाकाव्यके
> केवल एक अंश का ही अनुसरण करता है। तदनुसार हिंदीके कतिपय आचार्य खंडकाव्य ऐसे
> काव्य को मानते हैं जिसकी रचना तो महाकाव्य के ढंग पर की गई हो पर उसमें समग्र
> जीवन न ग्रहण कर केवल उसका खंड विशेष ही ग्रहण किया गया हो। अर्थात् खंडकाव्य
> में एक खंड जीवन इस प्रकार व्यक्त किया जाता है जिससे वह प्रस्तुत रचना के रूप
> में स्वत: प्रतीत हो।
>
> वस्तुत: खंडकाव्य एक ऐसा पद्यबद्ध काव्य है जिसके कथानक में एकात्मक अन्विति
> हो; कथा में एकांगिता (साहित्य दर्पण के शब्दों में एकदेशीयता) हो तथा
> कथाविन्यास क्रम में आरंभ, विकास, चरम सीमा और निश्चित उद्देश्य में परिणति हो
> और वह आकार में लघु हो। लघुता के मापदंड के रूप में आठ से कम सर्गों के
> प्रबंधकाव्य को खंडकाव्य माना जाता है।
>
> --
> 1. Webpage for this HindiSTF is :
> https://groups.google.com/d/forum/hindistf
> Hindi KOER web portal is available on
> http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Portal:Hindi
>
> 2. For Ubuntu 14.04 installation, visit
> http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Kalpavriksha (It has
> Hindi interface also)
>
> 3. For doubts on Ubuntu and other public software, visit
> http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Frequently_Asked_Questions
>
> 4. If a teacher wants to join STF, visit
> http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Become_a_STF_groups_member
>
> 5. Are you using pirated software? Use Sarvajanika Tantramsha, see
> http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Why_public_software
> सार्वजनिक संस्थानों के लिए सार्वजनिक सॉफ्टवेयर
> ---
> You received this message because you are subscribed to the Google Groups
> "HindiSTF" group.
> To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an
> email to hindistf+unsubscr...@googlegroups.com.
> To post to this group, send email to hindistf@googlegroups.com.
> Visit this group at https://groups.google.com/group/hindistf.
> To view this discussion on the web, visit
> https://groups.google.com/d/msgid/hindistf/CAOWNnMGsjv_sWRzJi58kMQM5M_9J1KAgnPw7q09BHB7DsrOJcA%40mail.gmail.com
> <https://groups.google.com/d/msgid/hindistf/CAOWNnMGsjv_sWRzJi58kMQM5M_9J1KAgnPw7q09BHB7DsrOJcA%40mail.gmail.com?utm_medium=email&utm_source=footer>
> .
> For more options, visit https://groups.google.com/d/optout.
>

-- 
1. Webpage for this HindiSTF is : https://groups.google.com/d/forum/hindistf
Hindi KOER web portal is available on 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Portal:Hindi

2. For Ubuntu 14.04 installation,    visit 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Kalpavriksha   (It has Hindi 
interface also)

3. For doubts on Ubuntu and other public software,    visit 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Frequently_Asked_Questions

4. If a teacher wants to join STF,    visit 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Become_a_STF_groups_member

5. Are you using pirated software? Use Sarvajanika Tantramsha, see 
http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Why_public_software 
सार्वजनिक संस्थानों के लिए सार्वजनिक सॉफ्टवेयर
--- 
You received this message because you are subscribed to the Google Groups 
"HindiSTF" group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email 
to hindistf+unsubscr...@googlegroups.com.
To post to this group, send an email to hindistf@googlegroups.com.
Visit this group at https://groups.google.com/group/hindistf.
To view this discussion on the web, visit 
https://groups.google.com/d/msgid/hindistf/CADOJFy2vvrm5mBJufd9Njk-KNr%2BRScuBDwHWFw-ATNLVkzHxNA%40mail.gmail.com.
For more options, visit https://groups.google.com/d/optout.

Reply via email to