फ़ायरफ़ॉक्स मैथिली में तैयार है...
जाना-माना
लोकप्रिय वेब ब्राउज़र फ़ायरफ़ॉक्स मैथिली में तैयार है. हमलोगों कुछ वर्ष
पहले मैथिली में पूरा का पूरा कंप्यूटर तैयार करने की आकांक्षा पाली थी और
खुशी है कि हम इसे पूरा कर पा रहे हैं. इसका उपयोग कीजिए और बताइए कि
कहाँ-कहाँ हम इसे सुधार सकते हैं.
हम पहले ही फेडोरा, गनोम, केडीई जैसे मुक्त स्रोत सॉफ़टवेयरों को मैथिली
में ला चुके है. फ़ायरफ़ॉक्स लोकप्रिय है. उम्मीद है कि मैथिली जानने वाले
लोग हमें अपने सुझावों के रूप में योगदान देंगे.
डाउनलोड करें —
फ़ायरफ़ॉक्स मैथिली - विंडोज़ मशीन के लिए
फ़ायरफ़ॉक्स मैथिली - लिनक्स मशीन के लिए
फ़ायरफ़ॉक्स मैथिली - मैक मशीन के लिए
अगर आप संस्थापित नहीं करना चाहते हैं तो उदाहरण के लिए आप विंडोज वाली
लिंक डाउनलोड करें और अपने पहले के खुले फ़ायरफ़ॉक्स बंद कर अनजिप करके
फ़ायरफ़ॉक्स चलाएँ.
अधिक विकल्पों के लिए लोकेल नाम mai खोज कर यहाँ से डाउनलोड करें.
आपके सुझाव की प्रतीक्षा में
— मैथिली कंप्यूटरीकरण टीम
regards,
--------------
Rajesh Ranjan
Kramashah
------------------------------------------------------------------------------
This SF.net Dev2Dev email is sponsored by:
Show off your parallel programming skills.
Enter the Intel(R) Threading Challenge 2010.
http://p.sf.net/sfu/intel-thread-sfd
_______________________________________________
IndLinux-group mailing list
[email protected]
https://lists.sourceforge.net/lists/listinfo/indlinux-group