From: http://in.jagran.yahoo.com/news/local/jharkhand/4_8_5014118.html
जमशेदपुर। देश-विदेश के दिग्गज संथाली बुद्धिजीवियों का शहर में जमावड़ा लगने वाला है। अवसर होगा अंतर्राष्ट्रीय संथाल कांफ्रेंस का। शहर के एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में 21 व 22 दिसंबर को आयोजित होने वाले इस कांफ्रेंस में देश के कोने-कोने से संथाली साहित्य व भाषा से जुड़े दिग्गज तो भाग लेंगे ही, संस्कृति व कला से जुड़े कलाकार भी शिरकत करेंगे। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। तैयारियों को लेकर रविवार को करनडीह स्थित दिशोम जाहेरथान में तैयारी समिति की एक बैठक हुई। बैठक में कांफ्रेंस को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गयी। तय किया गया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हो रहे इस महासम्मेलन में सूबे के सबसे बड़े आदिवासी नेता सह मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया जाएगा। जबकि केन्द्रीय मंत्री रमेश्वर उरांव को इसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किये जाने की तैयारी है। रविवार को बैठक केके मुर्मू, केसी मुर्मू, बीएम मुर्मू, राम चरण हेम्ब्रम, जादू हांसदा, रानी मार्डी, डीसी मुर्मू, सागेन हांसदा, बसंती मुर्मू, रमेश हांसदा, नरेश मुर्मू, शंकर हेम्ब्रम, विनय टुडू समेत अन्य उपस्थित थे। -- ************* Vijay Thakur ALC, University of Michigan 202 South Thayer Street, Suite 6111 ANN ARBOR, MI 48104 USA Ph: +(1)-(734)- 9368806 (Off) Ph: +(1)-(734)- 7090839 (Cell) Fax: +1-734-6470157 (Fax) ______ 4939 Lakeridge Street, #2A YPSILANTI, MI 48197 प्रजहाति यदा कामान सर्वान्पार्थ मनोगतान आत्मन्येवात्मना तुष्टः स्थितप्रज्ञस्तदोच्यते When a person roots out all the desires in his mind, and is totally satisfied in himself and by himself then he is known as 'Sthitha Pragnya', a man of steady wisdom. (Bhagvad Gita) --~--~---------~--~----~------------~-------~--~----~ Explore http://Jharkhand.org.in 4 Live Chat, i-Messaging, Music Video, News and much more..... Posting Norms - http://www.jharkhand.org.in/posting_norms.htm -~----------~----~----~----~------~----~------~--~---
