.









 



चाहे   मानसून   लेट   आया   है
पर   एहसास   नया   ये   लाया   है , 
कानून   में   सुधार   आया   है
देश   में   अब   बदलाव   आया   है |

लड़के   को   लड़की   न   खोजनी
ना   लड़की   को   लड़का , 
कोई   भी   मिल   जाये   चलेगा
बस   भिडे   प्रेम   का   टांका  |

शायद   अब   किसी   घर   में
मूंछों   वाली   भाभी   आएँगी , 
कन्यायें   कन्या   को   भी   अब
जीजू   जीजू   बुलाएंगी |

उन्मुक्त   गगन   के   नीचे   केवल
अब   जोड़े   ना   रास   रचाएंगे , 
बदला   बदला   होगा   मंजर
लड़के   जब   लड़का   पटायेंगे |

पुलिस   के   पास   भी   अब   शायद
छेड़छाड़   के   केसेज   बढ़   जायेंगे  , 
महिला   महिला   को   छेड़ेगी
पुरुष   पुरुष   से   छेड़े   जायेंगे  |

हर   सिक्के   के   पहलू   दो   होते
कुछ   सुधार   तो   आयेंगे , 
ये   नए   बदलाव   देश   को
जनसँख्या   विस्फोट   से   बचायेंगे !




 


Love Cricket? Check out live scores, photos, video highlights and more. Click 
here.



See the Web's breaking stories, chosen by people like you. Check out Yahoo! 
Buzz.
_________________________________________________________________
Windows Live™: Keep your life in sync. 
http://windowslive.com/explore?ocid=TXT_TAGLM_WL_BR_life_in_synch_062009

Reply via email to