For Non hindi readers,  May I request CNU Pune to translate...

 ना इधर के रहे
>
>  ना उधर के रहे
>
>  बिच में लटकते रहे
>
>
>
>  ना India को भुला सके
>
>  ना  America   अपना सके
>
>   इंडियन अमेरिकन बन के काम चलाते रहे
>
>
>
>  ना गुजराती को छोड़ सके
>
>  ना अंग्रेजी को पकड़ सके
>
>  देसी accent में गोरो को confuse करते रहे
>
>
>
>  ना  turkey को पका सके
>
>  ना ग्रेवी बना सके
>
>  मुर्गी को दम देके thanks giving मनाते रहे
>
>
>
>  ना Christmas tree बना सके
>
>  ना बच्चो को समजा सके
>
>  दिवाली पर Santa बनके तोहफे बाँटते रहे
>
>
>
>  ना shorts  पहेन सके
>
>   ना सलवार कमीज़ छोड़ सके
>
>  Jeans पर कुरता और स्नीकर्स पहेन कर इतराते रहे
>
>
>
>  ना नाश्ते में Donut खा सके
>
>  ना खिचड़ी कढी को भुला सके
>
>  Pizza  पर मिर्च छिड़ककर मज़ा लेते रहे
>
>
>
>  ना गरमी को भुला सके
>
>  ना Snow को अपना सके
>
>  खिड़की से सूरज को देखकर Beautiful Day कहेते रहे
>
>
>
>  अब आयी बारी Baroda जाने की तो
>
>  हाथ में पानी का शीशा लेकर चलते रहे
>
>
>
>  लेकिन वहां पर.............
>
>
>
>  ना भेल पूरी खा सके
>
>  ना लस्सी पी सके
>
>  पेट के दर्द से तड़पते रहे
>
>  हरड़े और एसबगुल से काम चलाते रहे
>
>
>
>  ना मच्छर से भाग सके
>
>  ना खुजली को रोक सके
>
>  Cream से दर्दो को छुपाते रहे
>
>
>
>  ना फकीरों से भाग सके
>
>  ना Dollar को छुपा सके
>
>  नोकरो से पीछा छुड़ाकर भागते रहे
>
>
>
> ना इधर के रहे
>
>  ना उधर के रहे
>
>
>
>  कमबख्त कही के ना रहे
>
>   बस "ABCD (*American Born Confused Desi*)   or (*America based confused
> Desi*)"
>
>  औलाद को और Confuse बनाते रहे
>
>




-- 
With best wishes

S Chander

Reply via email to